Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरिद्वार में परम पूज्य MAAsterG का भव्य स्वागत, ‘मिशन 800 करोड़’ के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य और खुशी का दिया संदेश

दस्तक पहाड़ की ब्यूरो। हरिद्वार | शुक्ल पक्ष के शुभारंभ के अवसर पर हरिद्वार स्थित माँ गंगा के पावन तट पर परम पूज्य MAAsterG का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गंगा सभा के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री नितिन गौतम ने MAAsterG का सम्मान करते हुए उन्हें माँ गंगा का पवित्र गंगाजल और हरिद्वार तीर्थ का प्रसाद भेंट किया।

कार्यक्रम के दौरान MAAsterG ने अपने “मिशन 800 करोड़” के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं में बढ़ता मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद, अनिद्रा, आत्मघाती विचार और नशे की प्रवृत्ति समाज के सामने गंभीर चुनौती बनकर उभर रही है। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए जागरूकता, सकारात्मक सोच और आंतरिक खुशी को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Advertisement Box

इस अवसर पर MAAsterG ने बताया कि उन्हें अनेक वर्ष पूर्व इसी हरिद्वार धाम में, माँ गंगा की साक्षी में आत्मबोध (Enlightenment) की अनुभूति हुई थी। उन्होंने कहा कि यही अनुभव उनके जीवन और मिशन का आधार बना।

कार्यक्रम में गंगा सभा के महामंत्री एवं तीर्थ पुरोहित पंकज झा ने भी MAAsterG का सम्मान किया और भविष्य में पुनः हरिद्वार आने का आमंत्रण दिया।

MAAsterG पिछले 18 वर्षों से निःशुल्क अपने अनुभव और जीवन-दृष्टि लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। उनके अनुसार, इस दौरान उन्होंने देखा कि 10 वर्ष के बच्चों से लेकर 80 वर्ष की बुजुर्ग महिलाओं तक, चार पीढ़ियों के लोग एक साथ उनके सत्रों से जुड़कर सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव करते हैं।

उन्होंने दिसंबर 2023 में अपने ज्ञान को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर “MAAsterG” नाम से शुरुआत की। इसी के साथ “मिशन 800 करोड़” का शुभारंभ हुआ, जिसका लक्ष्य दुनिया के अंतिम व्यक्ति तक खुशी पहुँचाना है। मिशन का संदेश है—”Happiness Guaranteed”।

आयोजकों के अनुसार, अब तक MAAsterG देशभर में 300 से अधिक कार्यक्रमों को संबोधित कर चुके हैं। उनके व्याख्यान भारतीय सेना, पुलिस मुख्यालय, बार एसोसिएशन, विश्वविद्यालयों, ग्लोबल स्पिरिचुअल महोत्सव तथा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे विभिन्न मंचों पर आयोजित हो चुके हैं।

कार्यक्रम के अंत में MAAsterG ने अपना संदेश दोहराते हुए कहा कि “रोज़ एक वाणी सुनो, सभी दुखों को दूर करो।” उन्होंने बताया कि उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनलों “MAAsterG” और “God Home Journey” पर उनका ज्ञान एवं प्रवचन निःशुल्क उपलब्ध हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp