Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दस वर्षों से बीरों देवल की सड़क बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश; कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

अगस्त्यमुनि। जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि विकासखंड अंतर्गत ग्राम बीरों देवल की लिंक रोड पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क वर्ष 2016 में लोक निर्माण विभाग (PWD) में पंजीकृत होने के बावजूद आज तक इसका डामरीकरण नहीं हो पाया है। हैरानी की बात यह है कि इस सड़क के बाद स्वीकृत कई अन्य सड़कों का निर्माण और डामरीकरण पूरा हो चुका है, जबकि बीरों देवल की सड़क आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है।

ग्रामीणों द्वारा विभाग को कई बार लिखित शिकायतें और प्रार्थना पत्र सौंपे गए हैं। उपलब्ध प्रार्थना पत्रों के अनुसार, सड़क की जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में सड़क पर कीचड़ भर जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जबकि गर्मियों में उड़ने वाली धूल दुकानों और घरों तक पहुंचती है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

Advertisement Box

ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग हर बार बजट की कमी का हवाला देकर मामले को टाल देता है। जबकि सड़क वर्षों पहले विभाग में दर्ज हो चुकी है। इससे ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

गांववासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजेंद्र कुमार ने कहा, “बीरों देवल की यह सड़क वर्ष 2016 में विभाग में पंजीकृत होने के बावजूद आज तक डामरीकरण का इंतजार कर रही है। हमने कई बार लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायतें दीं, लेकिन हर बार बजट का हवाला देकर मामला टाल दिया जाता है। सबसे दुखद बात यह है कि इस सड़क के बाद स्वीकृत कई अन्य सड़कों का निर्माण और डामरीकरण हो चुका है, जबकि हमारी सड़क आज भी बदहाल है। बरसात में कीचड़ और गर्मियों में धूल के कारण दुकानदारों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। यह केवल सड़क का मामला नहीं, बल्कि ग्रामीणों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का सवाल है। हम शासन-प्रशासन से मांग करते हैं कि बीरों देवल सड़क के डामरीकरण के लिए तत्काल बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।”

ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि बीरों देवल लिंक रोड के लिए शीघ्र बजट स्वीकृत कर डामरीकरण कराया जाए। साथ ही सड़क के किनारे आवश्यक सुरक्षा कार्य, नालियां और जल निकासी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को वर्षों से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सके।

अब देखना होगा कि वर्षों से लंबित इस सड़क की सुध लेने के लिए लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन कब तक ठोस कदम उठाता है।

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp