Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बधाणीताल-भुनालगांव मोटर मार्ग निर्माण पर मिला ज़िलाधिकारी का आश्वासन, संघर्ष समिति ने 10 फरवरी से प्रस्तावित अनशन को किया स्थगित

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। बधाणीताल-भुनालगांव मोटर मार्ग संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आज जिला कार्यालय में जिलाधिकारी प्रतीक जैन से शिष्टाचार भेंट कर मोटर मार्ग निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित बधाणीताल-भुनालगांव मोटर मार्ग निर्माण की वर्तमान स्थिति, आ रही समस्याओं एवं आगे की कार्ययोजना को लेकर अपनी बात रखी। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों को निर्माणाधीन मोटर मार्ग की अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए आश्वस्त किया कि सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया गया है तथा शासन स्तर पर लगातार वार्ता की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होने दिया जाएगा और प्रशासन इस पर पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी से सकारात्मक बातचीत एवं स्पष्ट आश्वासन मिलने के पश्चात मोटर मार्ग संघर्ष समिति द्वारा 10 फरवरी 2026 से पूर्व निर्धारित अनशन-धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की गई।

इस अवसर पर मोटर मार्ग संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिव लाल ने जिलाधिकारी श्री प्रतीक जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में जब ग्रामीणों द्वारा लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में अनशन किया गया था, तब जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे थे और ग्रामीणों को मोटर मार्ग निर्माण को लेकर भरोसा दिलाया था। उन्होंने कहा कि उस समय से ही जिलाधिकारी द्वारा लगातार इस सड़क के निर्माण के लिए प्रयास किए जाते रहे, जिनके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की सक्रियता और प्रतिबद्धता के कारण बधाणीताल से भुनालगांव मोटर मार्ग का मामला शासन स्तर पर तेजी से आगे बढ़ा है।ज्येष्ठ प्रमुख जखोली नवीन सेमवाल ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा इस पूरे प्रकरण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा गया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से जुड़ी प्रत्येक छोटी-बड़ी प्रगति की जानकारी समय-समय पर जनप्रतिनिधियों के साथ साझा की गई, जिससे पारदर्शिता बनी रही। उन्होंने यह भी बताया कि मोटर मार्ग निर्माण से संबंधित वन विभाग द्वारा की जाने वाली आवश्यक औपचारिकताएं भी अब पूर्ण कर ली गई हैं, जिससे कार्य शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। वहीं, बांगर संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय सेमवाल ने कहा कि जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने इस मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर व्यक्तिगत रुचि लेते हुए विशेष प्रयास किए, जिसके चलते आज सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके और क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।इस दौरान पूर्वी बांगर एवं पश्चिमी बांगर के विभिन्न ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Advertisement Box

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

[news_reels]
WhatsApp