Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग–पोखरी मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग–पोखरी मोटर मार्ग पर सतेराखाल से करीब चार किलोमीटर रुद्रप्रयाग की ओर डाटपुल के समीप बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डाटपुल के समीप कार और बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मृतक की पहचान 55 वर्षीय शिव लाल, निवासी ग्राम बोरा, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिव लाल विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी के लिए रुद्रप्रयाग जा रहे थे। वहीं, कार सवार नागनाथ पोखरी की ओर जा रहा था।दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।दुर्घटनाग्रस्त बाइक का पंजीकरण नंबर UK 13A 7588 बताया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा।

Advertisement Box

दस्तक पहाड़ News

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp