Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सात साल से लापता पति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने खोज निकाला, परिवार को सौंपा, मोबाइल नंबर बना पुलिस का सुराग, मां, पत्नी, मामा और साले के सुपुर्द किया गया

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। करीब सात वर्षों से परिवार से दूर चल रहे एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने तलाश कर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद 20 सितंबर 2026 को गणेश प्रसाद को उनकी मां, पत्नी, मामा और साले के सुपुर्द कर दिया। लंबे समय बाद परिवार के सदस्य के घर लौटने से परिजनों में राहत और खुशी का माहौल है।पुलिस के अनुसार, ग्राम बगजीवाला निवासी महिला ने अगस्त माह में पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके पति गणेश प्रसाद पुत्र सतेश्वर प्रसाद करीब सात वर्ष पहले रोजगार के सिलसिले में घर से निकले थे। शुरुआती वर्षों में वह परिवार के संपर्क में रहे और अपनी कुशलक्षेम की जानकारी देते रहे, लेकिन बाद में घर लौटने में असमर्थता जताते हुए परिवार से दूरी बना ली।

महिला ने पुलिस को बताया कि लंबे समय तक परिवार को उनके वापस लौटने की उम्मीद थी, इसलिए इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। बाद में महिला को जानकारी मिली कि गणेश प्रसाद अपनी मां से बातचीत करते हैं, जबकि पत्नी और तीन बेटियों से संपर्क नहीं रखते। महिला ने स्वयं भी पति से बातचीत कर घर लौटने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने घर आने से इनकार कर दिया।इसके बाद महिला ने रुद्रप्रयाग पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल नंबर को सुराग बनाकर लोकेशन और अन्य जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी और आवश्यक पड़ताल करते हुए गणेश प्रसाद के संबंध में जानकारी जुटाई।पुलिस की कार्रवाई के बाद गणेश प्रसाद को रुद्रप्रयाग लाया गया। 20 सितंबर को उन्हें उनकी मां, पत्नी, मामा और साले के सुपुर्द कर दिया गया। करीब सात वर्ष बाद परिवार से उनका मिलन हुआ तो परिजनों ने राहत की सांस ली।

Advertisement Box

मोबाइल नंबर बना अहम सुराग: सात साल पुराने इस मामले में मोबाइल नंबर पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग साबित हुआ। तकनीकी जानकारी और लगातार की गई पुलिस की पड़ताल के बाद लापता व्यक्ति तक पहुंच बनाई जा सकी। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से अपने परिजन के घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे परिवार को बड़ी राहत मिली है।

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 21 सितंबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp