Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग।। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने सभी चयनित विद्यार्थियों, उनके गुरुजनों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में जनपद के विद्यार्थियों द्वारा प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग से कोयल, कक्षा 11, राजकीय इंटर कॉलेज जयंती कोठियाडा, प्रिंस सिंह, कक्षा 11, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ, कु. अनामिका, पुत्री श्री दिगंबर सिंह राणा, कक्षा 11, राजकीय इंटर कॉलेज बावई तथा रवीना, कक्षा 11, राजकीय इंटर कॉलेज पौंठी का चयन हुआ है।जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी प्रतिभा, मेहनत, रचनात्मक सोच एवं अभिव्यक्ति क्षमता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही ज्ञान, विचार एवं रचनात्मकता को विकसित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने चयनित चारों विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके गुरुजनों एवं अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय के साथ-साथ जनपद रुद्रप्रयाग का नाम भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को सम्मानित भी किया गया था। मुख्यमंत्री ने जनपद की पूरी टीम को बधाई देते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की थी।

Advertisement Box

<span class=खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन">
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 16 सितंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp