Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राहत : सिन्द्रवाणी क्षेत्र में गुलदार पिंजरे में कैद, फॉरेंसिक जाँच के लिए भेजा गया

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के सिन्द्रवाणी क्षेत्र में देर रात्रि वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि यह गुलदार बीती रात लगभग 10 बजे ककोड़ाखाल के समीप लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ।गौरतलब है कि सिन्द्रवाणी गांव में बीते 3 जनवरी को एक दुखद घटना में पांच वर्षीय बच्चे को गुलदार द्वारा अपना निवाला बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। घटना के बाद प्रशासन और वन विभाग द्वारा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए गए थे और लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। उप वनाधिकारी अगस्त्यमुनि रेंज देवेंद्र सिंह पुण्डीर ने बताया कि देर रात्रि एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी कि पकड़ा गया गुलदार वही है या नहीं। गुलदार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।वन विभाग द्वारा सिन्द्रवाणी क्षेत्र में अन्य पिंजरों, कैमरा ट्रैप और उपकरणों के माध्यम से सर्च अभियान जारी रखा जाएगा, ताकि क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने कहा कि “गुलदार के पकड़े जाने से राहत जरूर है, लेकिन जब तक फॉरेंसिक जांच से पूरी सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक खतरा टला नहीं माना जा सकता। प्रशासन को क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी और सख्त करनी होगी। मासूम की जान गई है, अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

Advertisement Box

बाबा केदारनाथ की सौगंध के साथ तुंलगा गाँव में मातृशक्ति ने शराब के खिलाफ फूका बिगुल, प्रतिबंध के साथ लगाया दण्ड
आज फोकस में

बाबा केदारनाथ की सौगंध के साथ तुंलगा गाँव में मातृशक्ति ने शराब के खिलाफ फूका बिगुल, प्रतिबंध के साथ लगाया दण्ड

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े से दिव्यांग कोटे की नौकरियां हासिल करने के मामले में आरोपी 234 शिक्षकों पर मुकदमे होंगे दर्ज
आज फोकस में

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े से दिव्यांग कोटे की नौकरियां हासिल करने के मामले में आरोपी 234 शिक्षकों पर मुकदमे होंगे दर्ज

दहेज बना मौत का कारण: देहरादून में पति ने कंबल से मुंह दबाकर की पत्नी की हत्या, रुद्रप्रयाग की थी विवाहिता
आज फोकस में

दहेज बना मौत का कारण: देहरादून में पति ने कंबल से मुंह दबाकर की पत्नी की हत्या, रुद्रप्रयाग की थी विवाहिता

ईरान और खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
आज फोकस में

ईरान और खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

रूद्रप्रयाग में होली में चिकन मटन की जगह काकड़ चट कर गए गाँव के लोग, वन विभाग ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार
आज फोकस में

रूद्रप्रयाग में होली में चिकन मटन की जगह काकड़ चट कर गए गाँव के लोग, वन विभाग ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार

कुमोली मालकोटी गाँव में महिलाओं ने शराब की बोतलें तोड़ नशामुक्ति की लड़ाई का ऐलान, तो ‘नशा छोड़ो, गांव जोड़ो’ के नारों से गूंजा कुणजेठी गाँव, शराबबंदी का प्रस्ताव पारित
आज फोकस में

कुमोली मालकोटी गाँव में महिलाओं ने शराब की बोतलें तोड़ नशामुक्ति की लड़ाई का ऐलान, तो ‘नशा छोड़ो, गांव जोड़ो’ के नारों से गूंजा कुणजेठी गाँव, शराबबंदी का प्रस्ताव पारित

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 08 मार्च 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp