Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और नशे की प्रवृत्ति को लेकर बढ़ी चिंता, आखिर कब जागेंगे युवा? सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग।

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि। क्षेत्र में इन दिनों दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों के भीतर बाइक और स्कूटी की भिड़ंत के तीन मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कई युवा घायल हुए हैं, जबकि एक युवक की जान भी जा चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है।

Advertisement Box

ताजा मामला आज बुधवार को पुराना देवल देव नगर बनियाड़ी के पास का है, जहां स्कूटी की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान सोनू चमोला (25 वर्ष), निवासी ग्राम मूसाढुंग और अमन (25 वर्ष), निवासी ग्राम कंडारा के रूप में हुई है। हादसे में दोनों युवकों के हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय युवाओं की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर कर दिया। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले बीते मंगलवार को पुरानादेवल देवनगर के बीच बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हुई और सिल्ली-रामपुर के कार और बाइक की टक्कर हुई। इन हादसों में ग्राम पेलिंग निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और नशे की प्रवृत्ति बढ़ा रही चिंता :  अगस्त्यमुनि क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों के बीच युवाओं में तेज रफ्तार से वाहन चलाने और दोपहिया वाहनों से स्टंटबाजी करने की प्रवृत्ति भी चिंता का विषय बन रही है। इसके साथ ही युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। हालांकि हालिया दुर्घटनाओं में किसी भी चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन घटनाओं के मद्देनजर नशे में वाहन चलाने वालों की जांच और तेज रफ्तार पर नियंत्रण बेहद जरूरी है। नशे की हालत में व्यक्ति का संतुलन, निर्णय लेने की क्षमता और प्रतिक्रिया देने की गति प्रभावित होती है, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

प्रशासन और पुलिस से सख्त कार्रवाई की जरूरत : लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए अब पुलिस और प्रशासन को भी गंभीरता दिखाने की जरूरत है। क्षेत्र में तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों, स्टंटबाजी करने वालों और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाना चाहिए। साथ ही युवाओं को यातायात नियमों, हेलमेट के इस्तेमाल और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। सड़क कोई रेसिंग ट्रैक नहीं है। कुछ मिनट बचाने की जल्दबाजी और दिखावे के लिए की गई लापरवाही किसी परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन सकती है। आखिर कितनी और दुर्घटनाओं के बाद जागेंगे युवा? अगस्त्यमुनि में दो दिनों के भीतर तीन दुर्घटनाएं और एक युवक की मौत पूरे समाज के लिए चेतावनी है। अब समय आ गया है कि युवा अपनी जिम्मेदारी समझें और पुलिस-प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
Advertisement Box
<span class=अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल">
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

और भी पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

✕
[news_reels]
WhatsApp