Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगर पंचायत अगस्त्यमुनि ने एक वर्ष में किए ऐतिहासिक विकास कार्य: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के निर्वाचित बोर्ड का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी ने बीते एक साल में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों का विवरण साझा किया। अध्यक्ष ने बताया कि नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए हैं, जबकि अनेक कार्य प्रगति पर हैं।

अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत सिल्ली से सौड़ी तक डामरीकरण का कार्य करवाया गया। वहीं अगस्त्यमुनि बाईपास मार्ग के शीघ्र पूर्ण होने हेतु भी संबंधित विभागों से समन्वय किया गया है। नगर क्षेत्र में नालियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे जल निकासी की समस्या से राहत मिली है।

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि वार्ड मरगड़, जवाहरनगर और बनियाडी वार्ड में वर्षों से चली आ रही पेयजल की गंभीर समस्या का समाधान करते हुए लाखों रुपये की लागत से पेयजल योजनाएं, टैंक निर्माण एवं पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया गया। इसके अतिरिक्त बाजार क्षेत्र व प्रमुख 4 स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में आवारा गोवंशों के संरक्षण के लिए सिल्ली वार्ड में 53 गोवंश क्षमता की गौशाला का निर्माण किया गया है, जिसमें वर्तमान में 53 गोवंश संरक्षित हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त गौशाला निर्माण हेतु डीपीआर शासन को प्रेषित की गई है। अध्यक्ष ने बताया कि एक वर्ष में नगर पंचायत द्वारा लगभग 176.87 लाख रुपये के निर्माण एवं विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 74.86 लाख रुपये के कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत आस्थापथ मंदिर सौंदर्यीकरण, व्यक्तिगत आवास निर्माण, स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइटों की स्थापना जैसे कई कार्यों को स्वीकृति मिली है।नगर क्षेत्र की स्वच्छता और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्क बेंचों की स्थापना, पिंक शौचालय निर्माण, तथा पेटा क्षेत्र में विकास कार्य भी किए गए हैं।अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी ने कहा कि नगर पंचायत अगस्त्यमुनि का उद्देश्य सभी वार्डों में समान रूप से विकास पहुंचाना है। आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर सभासद कमल राणा, बिक्की आनन्द सजवाण, हिमांशु भट्ट, सोनिया सजवाण, रुचि रावत, कपूरी देवी, उमा कैंतुरा, अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कण्डारी, ब्लाक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, पूर्व प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष विजयपाल राणा, पूर्व प्रधान कुंवर लाल, सावन नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 13 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp