Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया अपना हुनर

दस्तक पहाड़ न्यूज। अगस्त्यमुनि 
जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज, अगस्त्यमुनि में किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार से जुड़े अपने-अपने प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा समस्या-समाधान क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों एवं निर्णायकों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कृषि अनुसंधान केंद्र, जाखधार की वैज्ञानिक निवेदिता कुकरेती ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ-साथ समाज की समस्याओं के समाधान हेतु नवाचार को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयोग, खोज और अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र सिंह विष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें वैज्ञानिक नवाचार की दिशा में प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के वैज्ञानिक और नवप्रवर्तक हैं, और ऐसे आयोजनों से उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ समस्या-समाधान की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने शिक्षकों से भी आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को प्रयोगधर्मी और नवाचारपूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रेरित करें।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी तनुजा देवराणी ने कहा कि छात्र एक पतंग के समान होते हैं, जो किसी भी ऊँचाई को छू सकते हैं, और उस पतंग की डोर शिक्षक के हाथ में होती है। शिक्षक और छात्र के आपसी सहयोग से ही ऐसे नवाचारी प्रयोग संभव हो पाते हैं, जो जीवन को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
प्रतियोगिता में डॉ. पारुल सिंह, विनोद कुमार यादव एवं कुशलानन्द पुरोहित ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निर्णायकों द्वारा विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया गया तथा उपयोगिता, मौलिकता एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर अंक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड रमेश मैठाणी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यवहारिक रूप देने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले छात्र मयंक, शिक्षक पीयूष शर्मा, तथा ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले छात्र रोहन राणा एवं अध्यापक अश्विनी गौड़ को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आलोक रौथाण, महामंत्री शंकर भट्ट, प्रधानाचार्य राइका अगस्त्यमुनि संजय सजवाण, रविंद्र पंवार, आशुतोष गौड़, दलीप सिंह, पंकज भट्ट, अश्विनी गौड़, लीला गैरोला, कुसुम गुसाईं सहित अनेक शिक्षक, अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए सफल आयोजन के साथ किया गया।

Advertisement Box
खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

उत्तराखंड में आज आफत की बारिश! IMD ने चमोली, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में आज आफत की बारिश! IMD ने चमोली, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट

केदारनाथ हेली टिकट ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल एक्शन, 347 फेसबुक पेज और 189 नंबर ब्लॉक, 118 बैंक खाते फ्रीज
आज फोकस में

केदारनाथ हेली टिकट ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल एक्शन, 347 फेसबुक पेज और 189 नंबर ब्लॉक, 118 बैंक खाते फ्रीज

अगस्त्यमुनि की नितिन फिजिकल अकेडमी ने रचा इतिहास,80 में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि की नितिन फिजिकल अकेडमी ने रचा इतिहास,80 में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp