Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ धाम में NDRF की तत्परता, ऑक्सीजन देकर 12 वर्षीय बालिका की बचाई जान

दस्तक पहाड़ न्यूज | केदारनाथ।। श्री केदारनाथ धाम में तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की मुस्तैदी ने एक बार फिर एक श्रद्धालु की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। मंदिर परिसर में अचानक सांस लेने में दिक्कत होने पर अयोध्या (उत्तर प्रदेश) की 12 वर्षीय अनुष्का शर्मा को NDRF के जवानों ने तत्काल ऑक्सीजन उपलब्ध कराकर उसकी स्थिति सामान्य कर दी।जानकारी के अनुसार, अनुष्का शर्मा पुत्री रमेश शर्मा अपने परिजनों के साथ बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंची थी। ऊंचाई वाले क्षेत्र में पहुंचने के बाद उसे अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी। मौके पर मौजूद NDRF जवानों ने तुरंत मेडिकल किट से प्राथमिक जांच की और बिना देर किए ऑक्सीजन सपोर्ट दिया। समय रहते उपचार मिलने से बच्ची की हालत स्थिर हो गई। NDRF के डिप्टी कमांडेंट सुनील यादव के नेतृत्व में तैनात टीम लगातार केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रही है। टीम न केवल किसी बड़ी आपदा से निपटने के लिए तैयार है, बल्कि जरूरतमंद तीर्थयात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध करा रही है।

श्रद्धालुओं से अपील ; NDRF ने यात्रियों से अपील की है कि केदारनाथ यात्रा के दौरान जल्दबाजी न करें, धीरे-धीरे चढ़ाई करें, बीच-बीच में विश्राम लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। यदि सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, चक्कर या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस हो तो तुरंत निकटतम मेडिकल हेल्प डेस्क या NDRF टीम से संपर्क करें।

Advertisement Box

दस्तक पहाड़ न्यूज

जनहित की खबर, हर पल आपके साथ।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp