Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोपेश्वर से रवाना हुई बाबा रुद्रनाथ की डोली, 18 मई को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे कपाट

दस्तक पहाड न्यूज गोपेश्वर।। गोपीनाथ मंदिर की पावन धरा भक्ति, आस्था और गौरवमयी दृश्यों की साक्षी बनी, जब पंच केदारों में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के भगवान श्री रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर से विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने मूल धाम के लिए रवाना हुई।इस अलौकिक एवं पावन अवसर की गरिमा को और अधिक भव्य बनाने हेतु कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, गौरव कुमार एवं सुरजीत सिंह पँवार की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। उन्होंने भगवान गोपीनाथ एवं बाबा रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली के सम्मुख शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा चारधाम यात्रा के सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। इस दौरान भारतीय सेना के बैंड की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं गौरवपूर्ण बना दिया। सेना बैंड की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया और आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए।वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-दमाऊ की गूंज और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के मधुर स्वर के बीच जब उत्सव डोली ने प्रस्थान किया तो पूरा गोपेश्वर “बम-बम भोले” और “जय बाबा रुद्रनाथ” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। डोली प्रस्थान यात्रा को भव्य शोभायात्रा का स्वरूप दिया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। हर ओर शिवभक्ति का अद्भुत उत्साह और श्रद्धा का सैलाब दिखाई दे रहा था। डोली प्रस्थान के इस दिव्य एवं अलौकिक दृश्य का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोपेश्वर पहुंचे थे। बाबा रुद्रनाथ के दर्शन और आशीर्वाद को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह एवं अपार श्रद्धा देखने को मिली।
यात्रा के दौरान चमोली पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संपूर्ण यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया। साथ ही इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान धार्मिक आयोजनों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल बनाने में प्रशासन एवं पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति आभार स्वरूप प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हो कि पंच केदारों में चतुर्थ केदार के रूप में विख्यात भगवान श्री रुद्रनाथ जी के कपाट दिनांक 18 मई 2026 को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, जिसके बाद बाबा रुद्रनाथ जी ग्रीष्मकाल हेतु अपने मूल धाम में विराजमान होंगे।
इस दौरान विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, दौलत सिंह बिष्ट, संदीप रावत, हरक सिंह नेगी, गजपाल बर्थवाल, राजेन्द्र भंडारी, रघुवीर बिष्ट, मनोज भट्ट, शांति प्रसाद भट्ट, क्रांति भट्ट, राजकुमार पाण्डे, मदन सिंह बिष्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement Box
बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp