Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेज बारिश के बीच प्रशासन की तत्परता, रातभर चले रेस्क्यू अभियान से केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल

दस्तक पहाड न्यूज गौरीकुंड।। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान 19 मई की रात्रि हुई तेज बारिश के चलते सोनप्रयाग–गौरीकुंड यात्रा मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग बाधित हो गया। घटना के समय मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति चिंताजनक बन गई। हालांकि जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, पुलिस और अन्य राहत एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौके की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। प्रशासन की टीमों ने कठिन मौसम और लगातार बारिश के बीच राहत कार्य शुरू किया और महज 30 मिनट के भीतर पैदल यात्रियों के लिए मार्ग खोल दिया।

रातभर चले रेस्क्यू अभियान के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी रखी गई। जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाकर यात्रा मार्ग को पुनः सुचारु कर दिया गया है।

Advertisement Box

जिला प्रशासन ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा में 19 मई तक 6 लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

रेलवे सुरंग निर्माण से सूखा पानी, शिवांनदी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश, महिलाओ ने दी अब ये चेतावनी, देखिए वीडियो
आज फोकस में

रेलवे सुरंग निर्माण से सूखा पानी, शिवांनदी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश, महिलाओ ने दी अब ये चेतावनी, देखिए वीडियो

बाबा मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे:चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश के लिए रवाना, पड़ावों पर रौनक
आज फोकस में

बाबा मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे:चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश के लिए रवाना, पड़ावों पर रौनक

खुशखबरी : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा ने बनाई खास पहचान
आज फोकस में

खुशखबरी : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा ने बनाई खास पहचान

पहाड़ में हैरान कर देने वाला समझौता, 75 साल के बुजुर्ग से पैर छुआकर मंगवाई माफी, सोशल मिडिया पर किया माफी का वीडियो वायरल, उठे कई सवाल
आज फोकस में

पहाड़ में हैरान कर देने वाला समझौता, 75 साल के बुजुर्ग से पैर छुआकर मंगवाई माफी, सोशल मिडिया पर किया माफी का वीडियो वायरल, उठे कई सवाल

किराए की सड़क, अधूरा निर्माण और खतरे में जवाहरनगर गंगानगर बस्तियाँ: केदारनाथ हाईवे पर जिम्मेदारों की लापरवाही जिंदगी पर भारी
आज फोकस में

किराए की सड़क, अधूरा निर्माण और खतरे में जवाहरनगर गंगानगर बस्तियाँ: केदारनाथ हाईवे पर जिम्मेदारों की लापरवाही जिंदगी पर भारी

चार दिन बाद सही सलामत लौटाया खोया मोबाइल, व्यापार संघ अध्यक्ष और स्थानीय युवकों की ईमानदारी की मिसाल
आज फोकस में

चार दिन बाद सही सलामत लौटाया खोया मोबाइल, व्यापार संघ अध्यक्ष और स्थानीय युवकों की ईमानदारी की मिसाल

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 20 मई 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp