Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुरक्षित ईंधन–सुरक्षित जीवन अभियान शुरू, न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया ईंधन बचाने का संकल्प

दस्तक पहाड़ न्यूज। रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी आदेशों के क्रम में “सुरक्षित ईंधन–सुरक्षित जीवन” शीर्षक से जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान आगामी एक माह तक प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को संचालित किया जाएगा।

इसी क्रम में शुक्रवार को जजशिप सभागार, रुद्रप्रयाग में माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नीना अग्रवाल की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई।

Advertisement Box

गोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महोदया ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत एवं सुरक्षित जीवन शैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सार्वजनिक परिवहन, साइकिल अथवा पैदल आवागमन अपनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आगामी एक माह तक प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी, वादी एवं न्याय व्यवस्था से जुड़े अन्य लोग निजी वाहनों का उपयोग न करें तथा सार्वजनिक परिवहन एवं वैकल्पिक साधनों का अधिकाधिक प्रयोग करें।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ईंधन संरक्षण तथा राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। साथ ही आमजन से भी अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की गई।

इस अवसर पर सिविल जज (सी.डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पायल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अशोक कुमार, सिविल जज (सी.डि.) श्री अमित कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सिद्धार्थ कुमार, सिविल जज (जू.डि.)/न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विकास कुमार, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्रीमती ऋचा कोठियाल, सहायक अभियोजन अधिकारी श्री प्रमोद चन्द्र सहित समस्त अभियोजन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp