Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ यात्रा सीजन में अगस्त्यमुनि बाजार जाम से बेहाल, व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। केदारनाथ यात्रा के दौरान अगस्त्यमुनि मुख्य बाजार में लगातार बढ़ रही यातायात अव्यवस्था और जाम की समस्या को लेकर नगर उद्योग व्यापार मंडल अगस्त्यमुनि ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधार की मांग उठाई है। व्यापार मंडल के शिष्टमंडल ने कहा कि यात्रा सीजन शुरू होने के बावजूद अभी तक बाजार क्षेत्र के लिए कोई स्पष्ट यातायात गाइडलाइन जारी नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, महामंत्री मनीष विष्ट, कोषाध्यक्ष विक्रम नेगी तथा प्रदेश मंत्री मोहन रौतेला के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि अगस्त्यमुनि मुख्य बाजार, विजयनगर, बिष्ट कॉलोनी, पीएनबी बैंक क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर लंबे समय से खड़े दोपहिया वाहनों के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement Box

व्यापार मंडल ने मांग की कि मुख्य बाजार के फुटपाथों और सड़कों पर खड़े दोपहिया वाहनों को खेल मैदान अथवा पुराने देवल क्षेत्र में पार्क कराया जाए, ताकि बाजार में आवाजाही सुचारु रह सके। साथ ही टैक्सी प्वाइंट पर निर्धारित स्थान से अधिक वाहन खड़े न किए जाएं।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि अगस्त्य मंदिर आने वाले यात्री वाहनों को कुछ समय रुकने की अनुमति दी जाए अथवा उन्हें व्यवस्थित पार्किंग स्थल तक भेजा जाए, जिससे बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।व्यापार मंडल ने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी यातायात योजना लागू करने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो यात्रा सीजन में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp