Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ यात्रा पड़ाव सोनप्रयाग हादसे का वीडियो आया सामने, चट्टान टूटने से एक की मौत, एक गंभीर घायल

दस्तक पहाड़ न्यूज गौरीकुंड।। रुद्रप्रयाग जनपद के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर हनुमान बैरल के पास अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर और चट्टान टूटकर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बडेथ गांव निवासी 48 वर्षीय उम्मेद सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नेपाली मूल के 42 वर्षीय बम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। चट्टान गिरते ही यात्रा मार्ग पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और राहत टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा एवं आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि सोनप्रयाग-गौरीकुंड यात्रा मार्ग पर लगातार पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। यात्रा सीजन के दौरान हजारों श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे संवेदनशील स्थानों पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हादसे के बाद यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और संवेदनशील स्थानों पर कार्रवाई शुरू की गई। पोकलैंड मशीन लगाकर पहाड़ी के लूज प्वाइंट हटाए गए, जबकि खतरे वाले क्षेत्रों में रोजगार कर रहे लोगों और अस्थायी रूप से बैठे लोगों को भी वहां से हटाया गया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि दो दिन पहले ही संवेदनशील स्थानों पर बनी दुकानों और अस्थायी ढांचों को हटाने को लेकर अनाउंसमेंट किया गया था।स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्रा मार्ग पर कई स्थान बेहद संवेदनशील बने हुए हैं, लेकिन समय रहते स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं होने से लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से यात्रा मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम और मजबूत करने की मांग की है।

Advertisement Box

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

[news_reels]
WhatsApp