Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

बेटी की शादी के जेवरात से भरा बैग रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस की तत्परता, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति का खोया हुआ बैग सुरक्षित बरामद कर उसे उसके स्वामी को सौंप दिया। बैग में बेटी की शादी के लिए रखे गए कीमती जेवरात, कपड़े और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, चमोली जनपद के ग्राम गौणा निवासी दलीप सिंह ने 6 जून 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना दी कि यात्रा के दौरान नगरासू के पास उनका बैग बस में छूट गया है। बैग में बेटी की शादी से जुड़े आभूषण, कपड़े और अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था। वाहन का नंबर सही से याद न होने के कारण वह काफी परेशान और चिंतित थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम की टीम तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संबंधित बस की पहचान की। इसके बाद जीएमओयू (GMOU) से संपर्क कर तथा ई-चालान प्रणाली की मदद से वाहन स्वामी और चालक की जानकारी जुटाई गई।पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर बस चालक ने सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए बताया कि वह यात्रियों को ऋषिकेश छोड़ने जा रहा है और वापसी में बैग को सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द कर देगा। चालक ने अपना वादा निभाते हुए बैग को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस के हवाले किया। आज पुलिस ने दलीप सिंह को उनका बैग सकुशल वापस सौंप दिया। बैग में रखा पूरा सामान सुरक्षित मिलने पर दलीप सिंह और उनके परिवार ने राहत की सांस ली। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ईमानदारी और संवेदनशील कार्यशैली की जमकर सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Advertisement Box

दस्तक पहाड़ न्यूज़

“जनसेवा और संवेदनशीलता का एक और उदाहरण बनी रुद्रप्रयाग पुलिस।”

सोमवार, 09 नवंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
Advertisement Box
क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

और भी पढ़ें

बड़ी खबर: 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर नए आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, मानसिक अस्पताल में रखने और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप, 23 वर्षीय बेटे के लिए मांगा पिता का नाम; दोबारा डीएनए जांच की उठाई मांग

रुद्रप्रयाग के राज्य आंदोलनकारी सम्मानित, जिलाधिकारी ने संघर्ष और बलिदान को किया नमन आंदोलनकारियों ने साझा किए राज्य निर्माण के संघर्ष के संस्मरण, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों की भूमिका को किया याद

✕
[news_reels]
WhatsApp