Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

अगस्त्यमुनि बनियाड़ी के समीप मन्दाकिनी नदी में नहाते समय युवक लापता, तलाश जारी

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र अंतर्गत बनियाड़ी वार्ड में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। मन्दाकिनी नदी में नहाने गया एक 26 वर्षीय युवक अचानक तेज बहाव में लापता हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजन व ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनियाड़ी वार्ड के नीचे मन्दाकिनी नदी तट पर ग्रामीण पूजाई कार्यक्रम के लिए एकत्रित हुए थे। इसी दौरान बनियाड़ी निवासी नीरज (26 वर्ष) नदी में नहाने चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नीरज तैराक था और वह दो बार नदी के बीच तक तैरकर गया तथा सुरक्षित वापस तट पर लौट आया। इससे वहां मौजूद लोगों को किसी प्रकार के खतरे की आशंका नहीं हुई।बताया जा रहा है कि तीसरी बार नीरज फिर नदी में उतरा और तैरते हुए काफी आगे निकल गया। कुछ देर बाद वह अचानक लोगों की नजरों से ओझल हो गया। काफी समय तक वापस न लौटने पर ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग नदी किनारे उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल बना हुआ है।

Advertisement Box

दस्तक पहाड़ न्यूज़ लोगों से अपील करता है कि बरसात के मौसम में नदियों और जलधाराओं के बढ़ते जलस्तर एवं तेज बहाव को देखते हुए अत्यधिक सावधानी बरतें तथा जोखिम भरे स्थानों पर नहाने से बचें।

सोमवार, 09 नवंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
Advertisement Box
क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

और भी पढ़ें

बड़ी खबर: 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर नए आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, मानसिक अस्पताल में रखने और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप, 23 वर्षीय बेटे के लिए मांगा पिता का नाम; दोबारा डीएनए जांच की उठाई मांग

रुद्रप्रयाग के राज्य आंदोलनकारी सम्मानित, जिलाधिकारी ने संघर्ष और बलिदान को किया नमन आंदोलनकारियों ने साझा किए राज्य निर्माण के संघर्ष के संस्मरण, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों की भूमिका को किया याद

✕
[news_reels]
WhatsApp