Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत NDRF, SDRF, पुलिस और फायर सर्विस ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान

दस्तक पहाड़ न्यूज़ | ज्योतिर्मठ।। 12 जून को कोतवाली ज्योतिर्मठ को सूचना प्राप्त हुई कि हेलंग क्षेत्र के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही ज्योतिर्मठ पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीमें आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं और सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, गहरी खाई और नदी के तेज बहाव के बीच बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। रेस्क्यू टीमों ने विशेष रेस्क्यू तकनीकों का उपयोग करते हुए नदी और आसपास के क्षेत्र में व्यापक खोजबीन की। कई घंटों तक चले अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त ट्रक चालक गोपाल सिंह पुत्र राम सिंह (उम्र 33 वर्ष), निवासी नेपाल का शव बरामद किया गया।रेस्क्यू टीमों द्वारा शव को सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ज्योतिर्मठ भेजा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

🙏 दस्तक पहाड़ न्यूज़ परिवार दिवंगत चालक गोपाल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisement Box

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp