Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नदी में कूदकर देना चाहती थी जान, अचानक मौके पर पहुंची पुलिस और…..

दस्तक पहाड़ न्यूज़ | कर्णप्रयाग/चमोली चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक महिला की जान बच गई। थाना थराली क्षेत्र की एक महिला, जो 11 जून से बिना बताए घर से चली गई थी, उसे पुलिस ने समय रहते पिंडर नदी किनारे से सुरक्षित बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, परिजनों ने थाना थराली में महिला की गुमशुदगी की सूचना दी। इस दौरान घर पर मौजूद एक मोबाइल फोन में महिला का व्हाट्सएप लॉगिन था, जिसमें नदी में कूदकर आत्मघाती कदम उठाने संबंधी संदेश प्राप्त हो रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई।
प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसओजी की सहायता से महिला की मोबाइल लोकेशन ट्रैक की। साथ ही संभावित क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन, वाहनों की चेकिंग और नदी किनारों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
लगातार प्रयासों के बाद महिला की लोकेशन सिमली क्षेत्र के पड़ूली गांव के नीचे पिंडर नदी किनारे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां महिला गहरे मानसिक तनाव में नदी किनारे अकेली खड़ी मिली।
पुलिस कर्मियों ने धैर्य और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला से संवाद स्थापित किया, उसका मनोबल बढ़ाया और उसे विश्वास दिलाया कि उसकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। काफी समझाइश और काउंसलिंग के बाद महिला को सुरक्षित पुलिस संरक्षण में लिया गया तथा कोतवाली कर्णप्रयाग लाया गया।
पुलिस की इस त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई से एक संभावित अप्रिय घटना टल गई। बाद में महिला को आवश्यक काउंसलिंग के उपरांत थाना थराली पुलिस एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया।
रेस्क्यू अभियान में शामिल पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी, अपर उपनिरीक्षक हरेंद्र गुसांई,कांस्टेबल मनवीर नेगी, कांस्टेबल अवतार, कांस्टेबल सुरेश की सतर्कता, संवेदनशीलता और मानवीय पहल से आज एक परिवार को अपूरणीय क्षति से बचाया जा सका।

Advertisement Box
रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp