Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

केदारनाथ हाईवे पर सिल्ली में सड़क हादसा, बाइक-स्कूटी की टक्कर में चार घायल

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले के सिल्ली क्षेत्र में बाइक और स्कूटी की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा तथा SDRF टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया।बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में सवार चारों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया तथा उन्हें आगे के उपचार के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की।हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Advertisement Box

यात्रियों से अपील : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर इन दिनों वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पर्वतीय सड़कों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। प्रशासन ने यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

दस्तक पहाड़ न्यूज़ 🙏

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”

शनिवार, 10 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box
Advertisement Box
27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार
आज फोकस में

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp