Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भक्ति, परंपरा और श्रद्धा का संगम: कार्तिक स्वामी मंदिर में निकली 101 कलश यात्रा

दस्तक पहाड़ न्यूज | रुद्रप्रयाग देव सेनापति भगवान कार्तिकेय की तपोभूमि कुमार लोक रविवार को आस्था के महासंगम का साक्षी बनी। 11 दिवसीय महायज्ञ एवं पुराण वाचन के दसवें दिन आयोजित 101 जल कलश यात्रा में करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान कार्तिकेय का आशीर्वाद प्राप्त किया। दुर्गम पहाड़ी रास्तों और ऊंची चट्टानों के बीच निकली यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपरा का अनूठा उदाहरण बनी।सुबह से ही कुमार लोक में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल स्रोतों से जल भरकर 101 श्रद्धालुओं ने कलश सिर पर धारण किए और भगवान कार्तिकेय के जयकारों के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। ढोल-दमाऊं की पारंपरिक धुनों और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलशधारियों का स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, मानव कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना के साथ भगवान कार्तिकेय की आराधना की।महायज्ञ में पहुंचे बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का भी विस्तार करते हैं।महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन वैदिक रीति-रिवाजों से हवन और यज्ञ संपन्न हो रहे हैं। वहीं पुराण वाचन में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर भक्तों का उत्साह और आस्था पूरे चरम पर दिखाई दे रही है। कार्तिकेय मंदिर समिति के अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ आयोजन का समापन होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह बुडेरा, मंदिर समिति प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी, उपाध्यक्ष उत्तराज नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी, पंचम सिंह नेगी, संदीप बर्त्वाल, कथावाचक वासुदेव प्रसाद थपलियाल, सुधीर नौटियाल, चंदन सिंह नेगी, पंकज सिंह नेगी, धीरज सिंह नेगी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement Box
पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp