Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

NEET अभ्यर्थियों के लिए राहत, 19 से 23 जून तक उत्तराखण्ड रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

दस्तक पहाड़ न्यूज देहरादून। NEET (UG)-2026 की पुनः आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने बड़ी राहत दी है। परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने अभ्यर्थियों को राज्य के भीतर रोडवेज की साधारण श्रेणी की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए हैं।महाप्रबंधक (संचालन) उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह सुविधा उन अभ्यर्थियों को दी जाएगी जो पहले NEET (UG)-2026 परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं और अब पुनः आयोजित परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं। निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ केवल उत्तराखण्ड के स्थायी निवासियों को मिलेगा। आदेश के अनुसार अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र (हार्ड कॉपी या मोबाइल में उपलब्ध सॉफ्ट कॉपी) को बस परिचालक को दिखाकर यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा 19 जून 2026 से 23 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से दो दिन पूर्व अपने गृह स्थान अथवा वर्तमान निवास से परीक्षा केंद्र तक तथा परीक्षा समाप्ति के दो दिन के भीतर वापसी यात्रा निःशुल्क कर सकेंगे। परिवहन निगम ने बस परिचालकों को टिकट मशीन में विशेष “NEET (UG)-2026” श्रेणी के अंतर्गत अभ्यर्थियों का रोल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी कारणवश ई-टिकट मशीन में यह विकल्प उपलब्ध नहीं होता है तो अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर और मोबाइल नंबर वे-बिल में दर्ज किया जाएगा।इसके साथ ही सभी डिपो सहायक महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि 19 से 23 जून तक बसों का संचालन सुचारु रूप से सुनिश्चित करें तथा अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी करें। सरकार के इस निर्णय से राज्य के हजारों NEET अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

दस्तक पहाड़ न्यूज ✍️

Advertisement Box

NEET अभ्यर्थियों के लिए राहत, 19 से 23 जून तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp