Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पेपर लीक, भर्ती घोटालों और नकल माफिया के खिलाफ कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग द्वारा नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सभागार में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक और नकल माफिया के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है तथा मेहनती अभ्यर्थियों का परीक्षा प्रणाली से विश्वास लगातार कमजोर हो रहा है।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी ने कहा कि वर्षों की मेहनत और सपनों के सहारे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने, परीक्षाएं रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ रहा है। इससे युवाओं में मानसिक तनाव, असुरक्षा और निराशा बढ़ रही है।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भर्ती घोटालों और पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। पार्टी का कहना है कि मेहनत और प्रतिभा के बावजूद युवाओं को व्यवस्था की विफलताओं से जूझना पड़ रहा है। प्रेस वार्ता में देहरादून की छात्रा रिया कुमारी थापा की आत्महत्या का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परीक्षा संबंधी तनाव और अनिश्चितता युवाओं को गंभीर मानसिक दबाव में धकेल रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि शिक्षा और भर्ती व्यवस्था की खामियों का गंभीर संकेत है।कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर सरकार नकल विरोधी कानून की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पेपर लीक की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पार्टी का आरोप है कि वर्ष 2017 से अब तक कई परीक्षाओं में अनियमितताएं और प्रश्नपत्र लीक होने के मामले सामने आए हैं, लेकिन दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पेपर लीक और भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, नकल माफिया के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए तथा लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और परामर्श के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की भी मांग उठाई गई। इस अवसर पर केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, जखोली के पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष अगस्त्यमुनि हरीश गुसांई, ब्लॉक अध्यक्ष ऊखीमठ विनोद राणा, ब्लॉक अध्यक्ष गुप्तकाशी गणेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी व्यवस्था के खिलाफ पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement Box

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp