Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पानी के स्रोत सूखने से नाराज चिवंई, शिवानंदी, कलना, नगरासू और घोलतीर के ग्रामीण रेलवे साइट गेट पर 19 जुलाई से देंगे अनिश्चितकालीन धरना

दस्तक पहाड़ न्यूज | रुद्रप्रयाग।। रेलवे सुरंग निर्माण के दौरान की जा रही ब्लास्टिंग से प्रभावित गांवों के ग्रामीण अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। जनपद के चिवंई, शिवानंदी तोक, कलना, नगरासू और घोलतीर के ग्रामीणों ने 19 जुलाई 2026 से रेलवे साइट गेट पर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू करने की घोषणा की है।ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे सुरंग निर्माण के लिए लगातार की जा रही ब्लास्टिंग के कारण गांवों के प्राकृतिक जल स्रोत पूरी तरह सूख गए हैं। इससे पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, वहीं खेतों की सिंचाई भी ठप पड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के अभाव में उनका दैनिक जीवन और खेती-बाड़ी दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में 25 मई 2026 को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया था। इसके बाद प्रशासन द्वारा रेलवे साइट गेट पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन की अनुमति प्रदान कर दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार 19 जुलाई को सुबह 9 बजे से रेलवे साइट गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा, जो मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से परिवार सहित धरने में शामिल होने की अपील की है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

Advertisement Box

  • रेलवे सुरंग निर्माण के दौरान की जा रही ब्लास्टिंग तत्काल बंद की जाए।
  • प्रभावित गांवों में पीने के पानी एवं सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल की जाए।
  • सूख चुके प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य प्रशासन एवं रेलवे अधिकारियों का ध्यान क्षेत्र की गंभीर जल समस्या की ओर आकर्षित करना है।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp