Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार, एसआईटी की बड़ी कार्रवाई

दस्तक पहाड़ न्यूज |  बद्रीनाथ मंदिर के चर्चित चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में प्रमोद नौटियाल की गिरफ्तारी हो चुकी है। राजेंद्र चौहान बीते 30 जून को ही अपने पद से सेवानिवृत्त हुए थे।एसआईटी ने शुक्रवार को बद्रीनाथ में करीब चार घंटे तक गहन पूछताछ करने के बाद दोपहर 2:59 बजे राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया। उन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज बनी गिरफ्तारी का आधार

Advertisement Box

पुलिस के अनुसार, मंदिर के 22 जून की सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आई थीं। जांच के दौरान मिले तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी ने राजेंद्र चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

22 से 25 जून की रिकॉर्डिंग की हो रही गहन जांच

जांच एजेंसियां मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की 22 से 25 जून तक की रिकॉर्डिंग का बारीकी से परीक्षण कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि कुछ अन्य व्यक्तियों की गतिविधियां भी संदेह के घेरे में हैं और उनकी भूमिका की जांच जारी है।

डीवीआर सील, तकनीकी जांच होगी

एसआईटी ने पहले ही मंदिर के सीसीटीवी सिस्टम की डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। इसकी तकनीकी जांच कराई जाएगी और प्राप्त साक्ष्यों को अदालत में महत्वपूर्ण सबूत के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। फिलहाल एसआईटी की जांच जारी है और मामले में आगे भी नई गिरफ्तारियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp