Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

ऊखीमठ में 4 अक्टूबर को पंच केदार दर्शन वार्षिक सम्मान समारोह में होगा ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ पुस्तक का विमोचन, मातृशक्ति को किया जाएगा सम्मानित

दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी की धार्मिक, आध्यात्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत को शब्दों में संजोने वाली पुस्तक ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ का भव्य विमोचन आगामी 4 अक्टूबर को ब्लॉक सभागार ऊखीमठ में किया जाएगा। इसी अवसर पर पंच केदार दर्शन वार्षिक सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर मदमहेश्वर घाटी में उत्साह का माहौल है। पुस्तक के लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार लक्ष्मण सिंह नेगी हैं, जबकि इसका प्रकाशन संस्कृति प्रकाशन, अगस्त्यमुनि द्वारा किया गया है। विमोचन समारोह में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला करेंगे।

समारोह में राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, ऐश्वर्या रावत, विजय कप्रवाण, पूर्व विधायक मनोज रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ कुब्जा धर्म्वाण, नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, दीक्षा प्रॉपर्टी चेयरमैन कुलदीप रावत, सामाजिक कार्यकर्ता नीलकंठ भट्ट सहित पत्रकार, साहित्यकार और संगीतकार मौजूद रहेंगे।

Advertisement Box

राकेश्वरी की महिमा और लोक परंपराओं का दस्तावेज

मां चंद्रकल्याणी भगवती राकेश्वरी आठ गांव जूला मंदिर समिति के अध्यक्ष मदन भट्ट ने बताया कि लेखक लक्ष्मण सिंह नेगी ने पुस्तक के माध्यम से भगवती राकेश्वरी की महिमा, पौराणिक मान्यताओं, दिवारा यात्रा की परंपरा तथा मदमहेश्वर घाटी की लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को संकलित करने का प्रयास किया है।पुस्तक में भगवती राकेश्वरी, मदमहेश्वर, वृद्ध मदमहेश्वर, मनणामाई तीर्थ और सिद्धपीठ कालीशिला सहित क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं और लोक परंपराओं को स्थान दिया गया है।

मातृशक्ति को किया जाएगा सम्मानित: कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि समारोह के दौरान धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मातृशक्ति को पंच केदार दर्शन वार्षिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर केदार घाटी की प्रख्यात कथावाचक राधिका जोशी ‘केदारखण्डी’, गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर की प्रोफेसर कविता भट्ट ‘शैलपुत्री’ सहित केदार-बद्री मानव श्रम समिति और ‘मंदाकिनी की आवाज’ से जुड़ी मातृशक्ति को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि हिमालयी समाज में महिलाओं ने लोक संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक सरोकारों को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
Advertisement Box
Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

और भी पढ़ें

केदारनाथ धाम में व्यापारियों का धरना समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यात्रा व्यवस्था सुचारू, मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में हेलीपैड परिसर में बैठे थे व्यापारी व स्थानीय दुकानदार

✕
[news_reels]
WhatsApp