Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

अगस्त्यमुनि के सिल्ली बधाण पानी में सड़क पर आया मलबा, केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, वाहनों की लंबी कतारें

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। केदारघाटी में देर रात से जारी लगातार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई देने लगा है। मन्दाकिनी नदी के साथ-साथ स्थानीय गाड गदेरे ( बरसाती नाले) उफान पर है। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि क्षेत्र के सिल्ली बधाण पानी में भारी मलबा सड़क पर आ जाने से केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है।

राजमार्ग बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने स्थानीय लोगों और चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की है। दस्तक पहाड़ न्यूज़ लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मार्ग खुलने और मौसम से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु तैयारी का उच्चतम स्तर बनाये रखें साथ ही किसी भी दैवीय आपदा/घटना/दुर्घटना/मार्ग अवरुद्ध/क्षति की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रूद्रप्रयाग के निम्न सम्पर्क नंबरों पर तत्काल दी जायें।* 📱8958757335 📱8218326386 ☎️01364233727

Advertisement Box

बुधवार, 25 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
Advertisement Box
अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री
आज फोकस में

अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस
आज फोकस में

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत
आज फोकस में

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
आज फोकस में

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp