Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तालजामण गांव में फिर दरक रही जमीन, मकानों पर मंडराया खतरा; दहशत में ग्रामीण

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग जनपद के तालजामण गांव में एक बार फिर जमीन दरकने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। गांव के कम्द तोक में जगह-जगह से पानी के स्रोत फूटने के कारण जमीन लगातार बह रही है। भू-धंसाव और भूस्खलन के चलते ग्रामीणों के सामने अपने घरों की सुरक्षा का संकट खड़ा हो गया है।

बताया जा रहा है कि ग्रामीण जीत सिंह पंवार के मकान और भगवान सिंह बिष्ट की गौशाला को खतरे में है। जिस तरह से जमीन लगातार खिसक रही है, उससे आशंका जताई जा रही है कि यदि भूस्खलन का दायरा बढ़ा तो आसपास के अन्य मकान भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।लगातार बढ़ते खतरे के चलते ग्रामीणों में डर और खौफ का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बीती कई रातों से वे दहशत के कारण ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। वहीं गांव में बिजली व्यवस्था भी कई दिनों से खराब पड़ी है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।गौरतलब है कि 28 अगस्त 2025 को तालजामण गांव में आई आपदा में भारी नुकसान हुआ था। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए थे, जबकि खेत-खलिहान मलबे की चपेट में आने से पूरी तरह बर्बाद हो गए थे। अब ठीक एक साल बाद गांव में दोबारा जमीन दरकने की घटना ने ग्रामीणों की पुरानी चिंता को फिर बढ़ा दिया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाए, प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और भू-धंसाव के कारणों की तकनीकी जांच कर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएं। साथ ही कई दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति को भी जल्द बहाल करने की मांग की गई है।ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल स्थिति को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। यदि समय रहते भूस्खलन को रोकने और प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है।

Advertisement Box

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp