Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आपदा के दौरान त्वरित रेस्क्यू के लिए रुद्रप्रयाग को मिले चार नए वाहन केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर चारों तहसीलों के लिए किया रवाना

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग, 16 सितंबर। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील रुद्रप्रयाग जनपद में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए चार नए रेस्क्यू वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। बुधवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल एवं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संयुक्त रूप से चारों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद की चारों तहसीलों के लिए रवाना किया।

नए रेस्क्यू वाहनों का उपयोग आपदा के दौरान तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ आवश्यक सामग्री और रेस्क्यू उपकरणों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने में किया जाएगा। इन वाहनों के उपलब्ध होने से स्थानीय स्तर पर क्विक रिस्पांस सिस्टम को मजबूती मिलने और जरूरत पड़ने पर राहत-बचाव दलों को प्रभावित क्षेत्रों तक शीघ्र पहुंचाने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि रुद्रप्रयाग आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपद है। ऐसे में आपदा के समय त्वरित कार्रवाई के लिए पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नए वाहनों से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दलों को समय पर पहुंचाने तथा जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

Advertisement Box

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। चारों वाहनों को जनपद की चारों तहसीलों को उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर आपदा की स्थिति में तत्काल रेस्क्यू एवं राहत-बचाव कार्य शुरू किए जा सकेंगे और क्विक रिस्पांस व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp