Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

केदारनाथ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन सख्त, तिलवाड़ा में हाईवे पर चला एक्शन

तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग | दस्तक पहाड़ न्यूज।। आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

आज जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों पर तिलवाड़ा बाजार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी कार्रवाई की गगईजिसमें हाईवे चौड़ीकरण कार्य के दौरान सड़क पर पड़े मलवे को जेसीबी मशीनों से तेजी से हटाया जा रहा है।वही पहले हटाए गए अतिक्रमणों के बाद अब सड़क को पूरी तरह आवागमन योग्य बनाने पर जोर। प्रशासन का साफ कहना है कि  चारधाम यात्रा से पहले किसी भी हाल में जाम या अवरोध बर्दाश्त नहीं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार की रुकावट न रहे और यात्रियों को निर्बाध, सुरक्षित यात्रा सुविधा मिले।

Advertisement Box

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रा अवधि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम की ओर प्रस्थान करते हैं, ऐसे में मार्गों पर जाम या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होना प्रशासन के लिए स्वीकार्य नहीं है।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तिलवाड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत सड़क पर जमा मलवे को जेसीबी मशीनों के माध्यम से तेजी से हटाने का कार्य किया जा रहा है। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि कार्य के दौरान यातायात बाधित न हो और सड़क को यथाशीघ्र पूर्ण रूप से आवागमन योग्य बनाया जाए।प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में दोबारा सड़क पर मलवा न डाला जाए तथा नियमित निगरानी के माध्यम से मार्ग की स्थिति पर नजर रखी जाए। जिला प्रशासन का कहना है कि केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी आवश्यक कदम समय रहते पूरे किए जाएंगे।

मंगलवार, 24 नवंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री
आज फोकस में

अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस
आज फोकस में

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत
आज फोकस में

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
आज फोकस में

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp