Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि अस्पताल को मिला फिजिशियन, 80 हजार आबादी अब भी गाइनोलॉजिस्ट के इंतजार में

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)। केदारघाटी के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में लंबे समय बाद चिकित्सकीय सेवाओं को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के प्रयासों के फलस्वरूप यहां डा. विकास सिंह (जनरल फिजिशियन, मेडिसिन) तथा डा. हेमा असवाल (बाल रोग विशेषज्ञ) की तैनाती हुई है।

नए विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने पर व्यापार संघ अगस्त्यमुनि की ओर से उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।इस मौके पर व्यापार संघ प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन रौतेला, संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा और हरिहर रावत ने अस्पताल पहुंचकर दोनों डॉक्टरों का स्वागत किया और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

Advertisement Box

व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने कहा कि अगस्त्यमुनि के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, लेकिन अब भी यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ (गाइनोलॉजिस्ट) की सख्त जरूरत है।उन्होंने बताया कि करीब 80 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में महिलाओं के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को जिला अस्पताल या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है।

अगस्त्यमुनि केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होने के साथ-साथ आपदा और विशेष परिस्थितियों में राहत एवं बचाव का प्रमुख केंद्र भी है। साथ ही यह केदार घाटी के सबसे अधिक आबादी वाले नगरों में शामिल है। ऐसे में यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती बेहद जरूरी मानी जा रही है।वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा नए डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी जारी है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही अगस्त्यमुनि अस्पताल को स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर भी मिलेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

पश्चिम एशिया तनाव का असर: इराक संकट के बीच राज्य में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग और सप्लाई अस्थायी रूप से रोकी, ESMA लागू
आज फोकस में

पश्चिम एशिया तनाव का असर: इराक संकट के बीच राज्य में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग और सप्लाई अस्थायी रूप से रोकी, ESMA लागू

बाबा केदारनाथ की सौगंध के साथ तुंलगा गाँव में मातृशक्ति ने शराब के खिलाफ फूका बिगुल, प्रतिबंध के साथ लगाया दण्ड
आज फोकस में

बाबा केदारनाथ की सौगंध के साथ तुंलगा गाँव में मातृशक्ति ने शराब के खिलाफ फूका बिगुल, प्रतिबंध के साथ लगाया दण्ड

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े से दिव्यांग कोटे की नौकरियां हासिल करने के मामले में आरोपी 234 शिक्षकों पर मुकदमे होंगे दर्ज
आज फोकस में

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े से दिव्यांग कोटे की नौकरियां हासिल करने के मामले में आरोपी 234 शिक्षकों पर मुकदमे होंगे दर्ज

दहेज बना मौत का कारण: देहरादून में पति ने कंबल से मुंह दबाकर की पत्नी की हत्या, रुद्रप्रयाग की थी विवाहिता
आज फोकस में

दहेज बना मौत का कारण: देहरादून में पति ने कंबल से मुंह दबाकर की पत्नी की हत्या, रुद्रप्रयाग की थी विवाहिता

ईरान और खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
आज फोकस में

ईरान और खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

रूद्रप्रयाग में होली में चिकन मटन की जगह काकड़ चट कर गए गाँव के लोग, वन विभाग ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार
आज फोकस में

रूद्रप्रयाग में होली में चिकन मटन की जगह काकड़ चट कर गए गाँव के लोग, वन विभाग ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 12 मार्च 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp