Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार आज, ये 5 दिग्गज ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून।। उत्तराखंड में लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच आज कैबिनेट विस्तार हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को राज्य में कैबिनेट विस्तार होने की पूरीसंभावना है, जिसमें 5 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

उत्तराखंड में आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक आज सुबह दस बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, जिसे लेकर राजभवन से लेकर शासन तक हलचलें तेज हो गई हैं. धामी सरकार मंत्रिमंडल के पांच रिक्त पदों पर आज भर्ती कर सकती है. राज्यपाल आज नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह दस बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. इसको लेकर सरकार में आदेश हो गए हैं. इस बार धामी कैबिनेट में उन जिलों को प्राथमिकता दी जा सकती है जिनका प्रतिनिधित्व सरकार में नहीं है।

Advertisement Box

इन जिलों से बनाए जा सकते हैं मंत्री

माना जा रहा है कि उत्तराखंड में हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और देहरादून से एक-एक कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक़ मंत्रिमंडल में किन पाँच नए चेहरों को शामिल किया जाना है, इसका फैसला सीएम पुष्कर सिंह धामी ही करेंगे. पार्टी हाई कमान की ओर से उन्हें फ्री हैंड दिया गया है।

बीते कई दिनों से उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर कयासों का दौर चल रहा था लेकिन, अब खबरों के मुताबिक़ नवरात्रि के शुभ अवसर पर सीएम धामी अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं. सीएम धामी मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश कर सकते हैं। बता दें कि उत्तराखंड में धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल के चार साल 23 मार्च को पूरा होने जा रहा है. ऐसे में नए मंत्रियों के पास काम करने के लिए क़रीब 11 महीनों को समय होगा. मंत्रिमंडल में विस्तार के जरिए मुख्यमंत्री ऐसे लोगों को साधने की कोशिश कर सकते हैं जो लंबे समय से इस अवसर का इंतज़ार कर रहे थे. इस खबर के बाद से ही प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं।

इन विधायकों को मिल सकता है मौका

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही कई पद के दावेदार चर्चाओं में हैं। धामी मंत्रिमंडल में इस बार हरिद्वार के साथ ही नैनीताल को प्रतिनिधित्व मिलने की पूरी संभावना है। इसकी वजह यह है कि दोनों ही बड़े जिलों का अभी तक मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं है। हरिद्वार में विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान और मदन कौशिक के नाम की चर्चा है। वहीं, नैनीताल से राम सिंह कैड़ा, बंशीधर भगत और बागेश्वर से सुरेश गड़िया और रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी के नामों की चर्चा है। बताया जा रहा है कि मंत्री पद के संभावित दावेदार विधायकों को कल शाम ही देहरादून बुला लिया गया था। अब सवाल ये है कि आखिर वह पांच विधायक कौन होंगे, जिन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।

चार दिन बाद सही सलामत लौटाया खोया मोबाइल, व्यापार संघ अध्यक्ष और स्थानीय युवकों की ईमानदारी की मिसाल
आज फोकस में

चार दिन बाद सही सलामत लौटाया खोया मोबाइल, व्यापार संघ अध्यक्ष और स्थानीय युवकों की ईमानदारी की मिसाल

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”
आज फोकस में

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट
आज फोकस में

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
आज फोकस में

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा
आज फोकस में

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 13 मई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp