Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ धाम में बर्फ ही बर्फ, पहुंचे डीएम-एसपी, यात्रा तैयारियों का लिया जायजा

दस्तक पहाड़ न्यूज केदारनाथ धाम।। आगामी केदारनाथ यात्रा 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। यात्रा के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने केदारनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बर्फ हटाने, पैदल यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा धाम में मूलभूत सुविधाओं की बहाली को लेकर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान श्री केदार सभा, बीकेटीसी के प्रतिनिधियों एवं हक-हकूकधारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा भी की गई। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा 22 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रही है। वर्तमान में धाम क्षेत्र में करीब 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी हुई है, जिसे हटाने के लिए विभागीय टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बर्फ हटने के बाद दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी तथा यात्रा शुरू होने से पहले पेयजल, विद्युत, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से बहाल कर दी जाएंगी।

Advertisement Box

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि धाम में फिलहाल पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात हैं। इस वर्ष पिछले अनुभवों के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की आवाजाही, ठहरने और आपात स्थितियों से निपटने के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान बीकेटीसी सदस्य राजकुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी राहुल चौबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन का दावा है कि इस बार केदारनाथ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर पूरी की जा रही हैं।

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp