Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में मेधावी छात्रों का जलवा, इंटर मेरिट में गौरी मेमोरियल के शिवम, आदित्य

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि / रुद्रप्रयाग।।उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में जनपद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही पूरे जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला और अभिभावकों तथा शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

उत्तराखंड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें जनपद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल परीक्षा में जनपद ने प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मंडल में पहला स्थान हासिल कर गौरव बढ़ाया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद ने मंडल में चौथा और प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया।   मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल में कुल 3281 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 95.95 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे। इंटरमीडिएट में 3177 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 87.28 प्रतिशत का उत्तीर्ण परिणाम दर्ज किया गया।

Advertisement Box

प्रदेश की मेरिट सूची में हाईस्कूल के 15 और इंटरमीडिएट के 2 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया। हाईस्कूल में गुरुकुल नेशनल स्कूल अगस्त्यमुनि के आदित्य बुटोला ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया। ब्राइटलेंड इंटरनेशनल सेकेंडरी स्कूल के प्रतीक नौटियाल ने 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ 12वां स्थान और आयुष सिंह राणा ने 94.80 प्रतिशत अंकों के साथ 14वां स्थान प्राप्त किया।  इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ओवरऑल टाॅपर प्रतीक नौटियाल

हाईस्कूल परीक्षा में ब्राइटलैंड इंटरनेशनल सेकेंडरी स्कूल, चंद्रापुरी के छात्र प्रतीक नौटियाल ने 476 अंक (95.20%) प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। गुरुकुल नेशनल स्कूल, अगस्त्यमुनि के आदित्य बुटोला 480 अंक (96 %)ने प्रदेशभर मेरिट लिस्ट में आठवा स्थान और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।आयुष सिंह राणा ने 474 अंक (94.80%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज, अगस्त्यमुनि के वंशज उछोली ने 470 अंक (94.00%) हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही एमजीजीएसवीएम इंटर कॉलेज, बेलानी के प्रतीक बुटोला, अभिनव रावत एवं अंशिका जग्गी, गुरुकुल नेशनल स्कूल, अगस्त्यमुनि के अंश गोस्वामी, अतुल मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज, तिलवाड़ा की आरुषि एवं निकुंज, जनता हाई स्कूल मणिपुर चाका की अंशिका, तथा सी.ए.आई.सी. अगस्त्यमुनि के आयोग नेगी एवं पयाश सिंह बिष्ट ने मैरिट सूची में स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में गौरी मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज के शिवम मलेठा ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया तथा प्रदेश की मेरिट सूची में छठा स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के आदित्य नौटियाल ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान और प्रदेश स्तर पर 16वां स्थान हासिल किया। गौरी मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय चमोला ने कहा कि “हमारे विद्यार्थियों ने अनुशासन और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”

चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज, अगस्त्यमुनि के वंशज उछोली

गुरुकुल नेशनल स्कूल, अगस्त्यमुनि की प्रधानाचार्य विनीता रौथाण ने कहा कि “छात्रों की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। विद्यालय आगे भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता रहेगा।”

ब्राइटलैंड इंटरनेशनल सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक अनूप रमोला ने कहा कि “विद्यालय परिवार को अपने छात्र की इस उपलब्धि पर गर्व है। यह सफलता शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।”

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। इस शानदार परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

“केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.आरटीआई से बड़ा खुलासा, भाजपा-संघ नेताओं के आवास व हेली किराए पर बीकेटीसी ने खर्च कर डाले लाखों रूपये
आज फोकस में

“केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.आरटीआई से बड़ा खुलासा, भाजपा-संघ नेताओं के आवास व हेली किराए पर बीकेटीसी ने खर्च कर डाले लाखों रूपये

जवाहरनगर में जल संस्थान का अजब घोटाला, जनता की योजना पर विभाग ने ही डाला “डाका”, छह साल बाद खुला पेयजल योजना का खेल, जिस योजना के लिए जनता ने संघर्ष किया उसका पानी मोहल्ले तक पहुंचा ही नहीं
आज फोकस में

जवाहरनगर में जल संस्थान का अजब घोटाला, जनता की योजना पर विभाग ने ही डाला “डाका”, छह साल बाद खुला पेयजल योजना का खेल, जिस योजना के लिए जनता ने संघर्ष किया उसका पानी मोहल्ले तक पहुंचा ही नहीं

LED बल्ब के बाद अब इंडक्शन चूल्हे पर छिड़ेगा महाअभियान, खत्म होगा गैस चूल्हे का दौर, हर घर दिखेगा हाई-टेक स्टोव
आज फोकस में

LED बल्ब के बाद अब इंडक्शन चूल्हे पर छिड़ेगा महाअभियान, खत्म होगा गैस चूल्हे का दौर, हर घर दिखेगा हाई-टेक स्टोव

रेलवे सुरंग निर्माण से सूखा पानी, शिवांनदी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश, महिलाओ ने दी अब ये चेतावनी, देखिए वीडियो
आज फोकस में

रेलवे सुरंग निर्माण से सूखा पानी, शिवांनदी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश, महिलाओ ने दी अब ये चेतावनी, देखिए वीडियो

बाबा मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे:चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश के लिए रवाना, पड़ावों पर रौनक
आज फोकस में

बाबा मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे:चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश के लिए रवाना, पड़ावों पर रौनक

खुशखबरी : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा ने बनाई खास पहचान
आज फोकस में

खुशखबरी : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल, रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा ने बनाई खास पहचान

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 25 मई 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp