Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फलेश्वरी माँ चण्डिका की देवरा यात्रा पूर्ण, 30 अप्रैल से फलासी में बन्याथ महायज्ञ प्रारम्भ, 7 मई को भव्य जलयात्रा

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। तल्ला नागपुर क्षेत्र के धार्मिक आस्था केंद्र फलासी ग्राम में मां राजराजेश्वरी फलेश्वरी चण्डिका की दिव्य कृपा से आयोजित होने वाला “मां चण्डिका बन्याथ 2026” महायज्ञ आगामी 30 अप्रैल 2026 से विधिवत प्रारंभ होने जा रहा है। यह आयोजन धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।मंदिर समिति के अनुसार, यह आयोजन 25 वर्षों पश्चात सम्पन्न हुई देवरा यात्रा के पुण्य उपसंहार के रूप में आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना, हवन तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
30 अप्रैल 2026 को कुंड पूजन, हरिद्रादिवास, वेदपाठ के साथ महायज्ञारंभ प्रारंभ होगा। 7 मई 2026 को पावन जलयात्रा और 8 मई 2026 को पूर्णाहुति, आशीर्वचन एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।इस संबंध में मंदिर समिति अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह बर्त्वाल एवं सचिव पूर्ण सिंह खत्री ने बताया कि “मां चण्डिका बन्याथ का यह आयोजन क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। हम सभी श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध करते हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ में सहभागिता करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।”ब्रह्मगुरु पं जगदम्बा प्रसाद बेंजवाल ने कहा कि “माँ चण्डिका ने छह माह तक यात्रा कर भक्तों को आशीर्वाद दिया और अब विश्व मंगलम, जनकल्याण और खुशहाली हेतू महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।सभी श्रद्धालु अपने परिवार सहित बन्याथ में पधारें, मां चण्डिका का आशीर्वाद प्राप्त करें और महाप्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।”

मंदिर समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं दूर-दराज के श्रद्धालुओं से इस भव्य धार्मिक आयोजन में भाग लेने की अपील की है, ताकि मां चण्डिका की कृपा से समस्त लोक में मंगल और कल्याण का प्रसार हो सके।

Advertisement Box

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान
आज फोकस में

बधाई हो उत्तराखण्ड ! राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली सिनेमा का जलवा, ‘ढोली’ को मिला रजत कमल सम्मान

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp