Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ में बची 10 माह की मासूम की जिंदगी, सीएमओ की अपील—उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें श्रद्धालु

दस्तक पहाड न्यूज केदारनाथ।। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान जिला प्रशासन की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का एक अत्यंत प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जहां समय रहते की गई कार्रवाई से एक 10 माह की मासूम बच्ची की जान बचाई जा सकी।वाराणसी निवासी श्रद्धालु विवेक पाण्डेय की पुत्री विलीका पाण्डेय, आयु 10 माह कल दिनांक 02 मई 2026 को यात्रा से वापसी के दौरान स्वस्थ बिगड़ने से गंभीर स्थिति में पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, बच्ची को उसके माता पिता द्वारा कंडी के माध्यम से सामान के साथ बैठाकर नीचे लाया जा रहा था, जबकि माता-पिता एक अन्य बच्चे के साथ घोड़े पर सवार होकर आगे निकल गए। इसी दौरान अचानक मौसम बदलने और हल्की बारिश व ठंड के बीच बच्ची लगातार रोती रही।

भैरव ग्लेशियर के समीप तैनात जिला प्रशासन की टीमों के जवानों एवं जागरूक यात्रियों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को भांपते हुए तत्काल कंडी को रुकवाया। बच्ची को तत्काल भैरव ग्लेशियर स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा जांच करने पर पाया कि बच्ची हाइपोथर्मिया, ऑक्सीजन की कमी और भूख से जूझ रही थी।ऐसी विषम परिस्थितियों में डॉ. नरेश एवं उनकी टीम ने अद्भुत संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए बच्ची को त्वरित आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। ऑक्सीजन सपोर्ट, आवश्यक चिकित्सा देखभाल एवं फीडिंग के माध्यम से बच्ची को सुरक्षित अवस्था में लाया गया। यह पूरी कार्यवाही प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया और मानवता के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

Advertisement Box

पुलिस एवं प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची के माता-पिता को तत्काल मौके पर बुलवाया और बच्ची को सुरक्षित उनके सुपुर्द किया। साथ ही, उन्हें भविष्य में बच्चों की सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क रहने की कड़ी हिदायत भी दी गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ. रामप्रकाश ने इस घटना को गंभीर चेतावनी के रूप में लेते हुए सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि श्री केदारनाथ धाम जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम अत्यंत कठोर एवं अनिश्चित होता है, जो विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को इस यात्रा पर लाने से बचना चाहिए।जिला प्रशासन ने पुनः यह संदेश दिया है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, सतर्कता और जिम्मेदारी का पालन अत्यंत आवश्यक है। श्रद्धालु मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें तथा बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल सुनिश्चित करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुखद बनी रहे।

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब
आज फोकस में

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील
आज फोकस में

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता
आज फोकस में

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 01 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp