Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

अगस्त्यमुनि बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से महिला गंभीर घायल, देखिए विडिओ

दस्तक पहाड़ न्यूज | अगस्त्यमुनि।। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अगस्त्यमुनि बाजार में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय व्यापारियों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान सविता देवी पत्नी वीरपाल निवासी बुडोली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की जोरदार टक्कर से महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई। चिकित्सकों के अनुसार महिला का पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है और उनका उपचार जारी है। वहीं बाइक चालक राकेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी कोट बांगर भी हादसे में घायल हुआ है। युवक की आंख में चोट आई है, जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

Advertisement Box

घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अगस्त्यमुनि व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ती वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सख्ती से लागू करने, स्पीड कंट्रोल के उपाय करने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो भविष्य में और बड़े हादसे हो सकते हैं।

मंगलवार, 24 नवंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री
आज फोकस में

अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस
आज फोकस में

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत
आज फोकस में

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
आज फोकस में

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp