Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टॉपर छात्र-छात्राओं के साथ जिलाधिकारी ने किया संवाद, दिए करियर और जीवन प्रबंधन के महत्वपूर्ण टिप्स

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। जनपद रुद्रप्रयाग के जिला सभागार में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉपर रहे विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ “छात्र संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके भविष्य, करियर एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करना था।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें करियर ओरिएंटेड टिप्स दिए तथा जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं और उन्हें अभी से अपने जीवन को अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं मेहनत के अनुरूप ढालना होगा, ताकि वे भविष्य में देश और समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है, इसलिए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ योग, व्यायाम, संतुलित दिनचर्या एवं सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को तनाव कम करने एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विभिन्न व्यावहारिक सुझाव भी दिए।उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और अनुशासन बेहद जरूरी हैं। असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से खुलकर बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों को भी सुना और कहा कि इस प्रकार के छात्र संवाद कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों से फीडबैक लेकर शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के साथ भी चर्चा की गई है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, विशेषकर रोड सेफ्टी एवं विद्यालय आने-जाने के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अध्यापक नियमित रूप से अभिभावकों के संपर्क में रहें तथा बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके व्यवहार एवं स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके प्रति विद्यालयों एवं अभिभावकों दोनों को संवेदनशील रहने की आवश्यकता है। बच्चों को सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Advertisement Box

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp