Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में डाक विभाग में बाहरी राज्यों के युवाओं की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। सामाजिक और राजनीतिक मामलों पर मुखर रहने वाले डॉ. प्रेम बहुखण्डी ने सरकार के नाम खुली चिट्ठी लिखकर पहाड़ में डाकियों की भर्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। देखिए….

डाकिया आया ……पिछले दो तीन साल से, डाक विभाग में हरियाणा के युवाओं की भर्ती का मामला सुर्ख़ियों में है. हाई स्कूल की परीक्षा में 90% – 95% प्रतिशत अंक वाले, इन युवाओं में से कईयों को अपना नाम भी लिखना नहीं आ रहा है, यह बात भी चर्चा में रही है। उत्तराखंड के बीजेपी समर्थक न तो कुछ बोल पा रहे हैं और न उनको यह समझ आ रहा है कि डाक विभाग की बहुत सामान्य सी नौकरी भी स्थानीय युवाओं से क्यों छीनी जा रही है?

Advertisement Box

मैं क्षेत्रवादी हूँ, पर अतिक्षेत्रवादी नहीं ! मैं पहले भी कहता रहा हूँ कि मेरे गांव में अगर इंटर कॉलेज में कोई बाहरी क्षेत्र का प्रवक्ता पढ़ाने आये तो उसका स्वागत होना चाहिए, कोई क्लास -2 या क्लास -1 का अफसर आये तो उसका भी मैं स्वागत करूँगा. स्कूल कॉलेज के प्रधानाचार्य भी अगर देश विदेश के होंगे तो उनका भी स्वागत होना चाहिए, क्योंकि इसी से सभ्यता का विकास होगा। लेकिन चपरासी- क्लर्क, होटल में सर्विस करने वाले, वर्तन धोने वाले, राजमिस्त्री का सहायक, तो कम से कम स्थानीय होने चाहिए. इसमें कौन सी विशेषज्ञता की जरूरत पड़ती है? फिर डाक बांटने वाला व्यक्ति तो अगर नितांत स्थानीय हो, जिसे रास्तों का पता हो, तो ज्यादा बेहतर होगा. मुझे कई बार पहाड़ में, हरियाणा के युवा मिले- दो बार तो मैंने उन्हें लिफ्ट भी दी, एक बार मेरे साथ वरिष्ठ पत्रकार Trilochan Bhatt जी भी थे। अब मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा कौन सा नीतिगत बदलाव किया बीजेपी सरकार ने कि पहाड़ के नौजवान डाकिये भी नहीं बन पा रहे हैं?

क्या डाक बाँटने के लिए हाई स्कूल में 90% प्रतिशत अंक लाना जरूरी है?

अगर किसी के हाई स्कूल में 90% अंक आ रहे हैं तो क्या वो पहाड़ के दूरस्थ गांव में डाकिया बनाना पसंद करेगा, वो भी अगर वह हरियाणा जैसे विकसित प्रदेश का हो तो?मेरा सरकार और बीजेपी के समर्थकों से निवेदन है कि जरा आँखें खोलें, इससे पहले कि कोई हरियाणा का लड़का या पहाड़ का लड़का जेल जाये ( दोनों मुद्दों में लड़की कॉमन शब्द है), तत्काल इन युवाओं का ट्रान्सफर मैदानी क्षेत्र में किया जाये और पहाड़ में नए सिरे से, ब्लॉक स्तर या जिला स्तर पर डाकियों की भर्ती हो.

(विशेष: कल से एक हरियाणा की लड़की का विडियो सोशल मीडिया में चल रहा है जो डाकिया है और डाक नहीं बाँटती है, जब स्थानीय युवा ने विरोध किया तो वो उसे फंसाने की धमकी दे रही है)

#drprembahukhandi

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp