Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नागनाथ पोखरी महाविद्यालय में चला “नशा मुक्त भारत अभियान”, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

दस्तक पहाड न्यूज पोखरी (चमोली)। हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं एंटी ड्रग्स सेल के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और नशा इस शक्ति को कमजोर करता है।कार्यक्रम के दौरान छात्र भरत ने “नशा मुक्ति एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सचेत रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शाजिया सिद्दीकी ने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब युवा वर्ग जागरूक होकर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. रामानंद उनियाल, डॉ. किरण चौहान, डॉ. आरती रावत, डॉ. आयुष बर्त्वाल, श्री विमल बिष्ट एवं श्री विक्रम कंडारी सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

दस्तक पहाड़ न्यूज़ ✍️ “नशे से दूरी, उज्ज्वल भविष्य की पूरी तैयारी”

Advertisement Box

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?
आज फोकस में

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?

गंगानगर पुल की सुरक्षा पर सवाल, करोड़ों के काम में गुणवत्ता पर उठी उंगली, कामचलाऊ दीवार से कैसे बचेगा पुल? स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
आज फोकस में

गंगानगर पुल की सुरक्षा पर सवाल, करोड़ों के काम में गुणवत्ता पर उठी उंगली, कामचलाऊ दीवार से कैसे बचेगा पुल? स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 18 जून 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp