Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्राथमिक विद्यालय कोट तल्ला ने रचा इतिहास, शिक्षक सतेंद्र भण्डारी के प्रयासों से उराखंड में हासिल किया प्रथम स्थान

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय (पीएस) कोट तल्ला ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ष 2025 के लिए जारी नेशनल लेवल सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट सूची में पूरे उत्तराखंड राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जो न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जनपद और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षक सतेंद्र भण्डारी को दिया जा रहा है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत, समर्पण, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी अथक मेहनत और दूरदर्शी सोच के कारण विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।विद्यालय की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सतेंद्र भण्डारी ने अपना सम्पूर्ण त्याग, समर्पण और निष्ठा विद्यालय एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित कर दी है। यही कारण है कि आज विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ है।शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सतेंद्र भण्डारी का योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण जागरूकता तथा संरक्षण के लिए कई अभिनव पहलें की हैं, जो आज पूरे उत्तराखंड के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।विद्यालय की इस सफलता पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों ने शिक्षक सतेंद्र भण्डारी, विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और ग्रामीण विद्यालयों की क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का कार्य करेगी।

Advertisement Box

दस्तक पहाड़ न्यूज की ओर से शिक्षक सतेंद्र भण्डारी, विद्यालय परिवार एवं समस्त क्षेत्रवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌹🏆📚

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp