Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि मरीन ड्राइव की 6 स्ट्रीट लाइटें तोड़कर नदी में फेंकी, CCTV में कैद हुए असामाजिक तत्व

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि क्षेत्र के पुराना देवल स्थित मरीन ड्राइव में लगी छह स्ट्रीट लाइटों को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर नदी में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की पूरी गतिविधि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। नगर पंचायत प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अगस्त्यमुनि को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। नगर पंचायत का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि नगर पंचायत द्वारा जनता की सुविधा, सुरक्षा और नगर के सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। मरीन ड्राइव क्षेत्र में स्थापित स्ट्रीट लाइटें भी आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर लगाई गई थीं। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इन लाइटों को तोड़कर नदी में फेंकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय कृत्य है।उन्होंने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है और इसके आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति पूरे समाज की धरोहर होती है और इसे नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।नगर पंचायत ने नागरिकों से भी सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।

Advertisement Box

दस्तक पहाड़ न्यूज 📍अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग।

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp