Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब

गुणानंद जखमोला / देहरादून।। करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र बदरीनाथ-केदारनाथ धाम और उसका संचालन करने वाली बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) इन दिनों गंभीर सवालों के घेरे में है। अयोध्या में दान राशि के दुरुपयोग के आरोपों के बाद अब उत्तराखंड में भी मंदिरों की चढ़ावे की रकम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आरटीआई एकिटविस्ट अधिवक्ता विकेश नेगी के खुलासों के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जांच समिति गठित की थी। आरटीआई से खुलासा हुआ है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पुत्री नेहा जोशी, विधायक आशा नौटियाल समेत कई वीआईपी व्यक्तियों पर श्रद्धालुओं की दान राशि खर्च की गई। जांच समिति को 20 दिनों में रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद अब तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर रिपोर्ट कहां अटक गई?

Advertisement Box

क्या जांच पूरी हो चुकी है या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया? श्रद्धालुओं के दान का हिसाब कब सामने आएगा? बीकेटीसी पर पहले भी समय-समय पर अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में मांग उठ रही है कि पूरे मामले की स्वतंत्र एसआईटी जांच कराई जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।हर वर्ष चारधाम यात्रा में लगभग 50 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिनमें से करीब 25 लाख बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन करते हैं। करोड़ों रुपये का चढ़ावा और दान मंदिर समिति को मिलता है। ऐसे में यह जानना हर श्रद्धालु का अधिकार है कि उसकी आस्था से जुड़ा धन आखिर कितना सुरक्षित है और उसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जा रहा है।

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp