Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से 227 बोतल अवैध शराब बरामद, दो लोग गिरफ्तार

दस्तक पहाड न्यूज गुप्तकाशी।। जनपद रुद्रप्रयाग में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध शराब की बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अन्तर्गत कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कोतवाली गुप्तकाशी की पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था व संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

​पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या UK13CA 0901 (बोलेरो पिकअप) की चेकिंग के दौरान कुल 227 बोतल अवैध शराब (मैकडावल व्हिस्की) बरामद की गई, मौके से गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान देवेन्द्र सिंह पंवार पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम जैली, पोस्ट कुमड़ी जनपद रुद्रप्रयाग तथा बसन्त शाही ठाकुर पुत्र लाल बहादुर, निवासी धाचु गांव, थाना जुगाडा गांव पालिका, जिला जुमला (नेपाल), हाल निवासी विशाल शाही होटल, गौरीकुण्ड, कोतवाली सोनप्रयाग के रूप में हुई है। इस मामले में अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली गुप्तकाशी में मु.अ.सं 24/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है, व शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन सीज किया गया है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों और अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी।

Advertisement Box

मंगलवार, 24 नवंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री
आज फोकस में

अब स्मार्ट स्क्रीन पर पढ़ेंगे पहाड़ के बच्चे, गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की अनूठी पहल, स्मार्ट टच स्क्रीन, विज्ञान से मेडिकल-इंजीनियरिंग तक मिलेगी पलभर में आधुनिक अध्ययन सामग्री

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस
आज फोकस में

बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संपादक गंगा असनोड़ा को रोके जाने पर उठे सवाल, पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत
आज फोकस में

वीबी-जी राम जी योजना, उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहाड़ के लोंगों को मिलेगी बड़ी राहत

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
आज फोकस में

QR कोड चढ़ावा प्रकरण फिर गरमाया! पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने खोला पुराना मामला, अब SIT जांच की मांग पर शासन ने दो जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन
आज फोकस में

श्री अगस्त्य मुनिमहाराज की द्वितीय देवरा यात्रा का श्रीपंचमी 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, पंचसिल्ला-बड़मा पट्टी में 40 दिनों तक देंगे दर्शन

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp