Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

दस्तक पहाड़ न्यूज | अगस्त्यमुनि।। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम फलई तल्ला (वर्तमान ग्राम फलई, पोस्ट अगस्त्यमुनि, तहसील बसुकेदार) के वीर सपूत राइफलमैन स्व. बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा करीब 112 वर्ष बाद फिर से लोगों के सामने आई है। प्रथम विश्व युद्ध में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर सैनिक के साहस और त्याग पर आज पूरा जनपद गर्व महसूस कर रहा है।स्व. बहादुर सिंह रावत का जन्म वर्ष 1880 में स्व. खंतडू सिंह रावत के परिवार में हुआ था। अपने साहस, निडरता और जोशीले स्वभाव के कारण वे 26 अक्टूबर 1901 को मात्र 21 वर्ष की आयु में 2/39 रॉयल गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए।वर्ष 1914 में प्रथम विश्व युद्ध शुरू होने पर अक्टूबर माह में लैंसडाउन स्थित बेस से 2/39 रॉयल गढ़वाल राइफल्स के जवानों को फ्रांस भेजा गया। इसी दल में विक्टोरिया क्रॉस विजेता गब्बर सिंह नेगी के साथ राइफलमैन बहादुर सिंह रावत भी युद्धभूमि पहुंचे।7 नवंबर 1914 को प्रथम यप्रेस (First Battle of Ypres) की भीषण लड़ाई में उन्होंने मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके अद्वितीय साहस के सम्मान में तत्कालीन सरकार ने उनके परिजनों को “डेथ मेडल (Death Penny)” प्रदान किया, जिस पर अंकित है—”HE DIED FOR FREEDOM AND HONOUR” अर्थात “उन्होंने स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।” उस दौर में जागरूकता और जानकारी के अभाव में उनके बलिदान को वह पहचान नहीं मिल सकी, जिसके वे वास्तविक हकदार थे। लेकिन हाल के वर्षों में इस मेडल और सेना के रिकॉर्ड के आधार पर किए गए शोध में उनके बलिदान के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

राइफलमैन बहादुर सिंह रावत का नाम लैंसडाउन वॉर मेमोरियल, नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट तथा फ्रांस के न्यू चैपल (Neuve-Chapelle) इंडियन मेमोरियल पर भी अंकित है, जो उनके अद्वितीय बलिदान का अमर प्रमाण है।इस ऐतिहासिक तथ्य के सामने आने के बाद लैंसडाउन छावनी के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने उनके परिजनों को सम्मानित कर वीर सपूत के बलिदान को नमन किया।

Advertisement Box

उनके परिजन प्रमोद रावत, फलई गाँव के विजयपाल राणा, हरीश गुसांई, अजय भट्ट ने कहा राइफलमैन बहादुर सिंह रावत ने स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। उस दौर में जागरूकता और जानकारी के अभाव में उनके बलिदान को वह पहचान नहीं मिल सकी, जिसके वे वास्तविक हकदार थे। लेकिन हाल के वर्षों में इस मेडल और सेना के रिकॉर्ड के आधार पर किए गए शोध में उनके बलिदान के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।रुद्रप्रयाग की धरती के इस वीर सपूत का अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

जय हिंद, जय भारत।

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp