Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ में सोना चोरी के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला धरने पर बैठे

दस्तक पहाड न्यूज बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा/दान प्रकरण की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच की मांग को लेकर बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भगवान श्री बदरीविशाल के समक्ष मौन सत्याग्रह एवं शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया।

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्री बदरीनाथ धाम में चढ़ावे एवं दान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता अत्यंत गंभीर विषय है। उनका कहना था कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को जनता और श्रद्धालुओं के सामने लाया जाना चाहिए, ताकि किसी प्रकार का भ्रम न रहे और धार्मिक संस्थाओं के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे।

Advertisement Box

विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि कांग्रेस किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और अपारदर्शिता के विरुद्ध संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में विफल रहती है, तो इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होंगी और धार्मिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न खड़े होंगे।धरने में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक गरिमा और करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब
आज फोकस में

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 08 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp