Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

टीईटी अनिवार्यता और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 10 जुलाई को तहसील मुख्यालयों पर धरना देंगे प्राथमिक शिक्षक

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।।  टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता समाप्त करने तथा अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है।

संघ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसी क्रम में 10 जुलाई 2026 को सभी तहसील मुख्यालयों पर प्राथमिक शिक्षक धरना-प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षा मंत्री तथा भारत सरकार के प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन संबंधित उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित करेंगे।

Advertisement Box

शिक्षक संघ की प्रमुख मांगों में आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवा एवं पदोन्नति के लिए टीईटी से छूट प्रदान करना तथा अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करना शामिल है। संघ ने बताया कि विकासखंड स्तर के सभी प्राथमिक शिक्षक 10 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक संबंधित तहसील परिसरों में धरना देंगे। इसके उपरांत अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री को भेजा जाएगा।शिक्षक संघ ने सभी शिक्षकों से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाने की अपील की है।

सोमवार, 09 नवंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
Advertisement Box
क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

और भी पढ़ें

बड़ी खबर: 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर नए आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, मानसिक अस्पताल में रखने और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप, 23 वर्षीय बेटे के लिए मांगा पिता का नाम; दोबारा डीएनए जांच की उठाई मांग

रुद्रप्रयाग के राज्य आंदोलनकारी सम्मानित, जिलाधिकारी ने संघर्ष और बलिदान को किया नमन आंदोलनकारियों ने साझा किए राज्य निर्माण के संघर्ष के संस्मरण, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों की भूमिका को किया याद

✕
[news_reels]
WhatsApp