Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटी पठालीधार में गुलदार का आतंक बरकरार, घायल महिला के बेटे के सामने फिर आया गुलदार; पिंजरा लगाने की मांग, विधायक आशा नौटियाल ने प्रमुख वन सचिव से की बात

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। रुद्रप्रयाग जनपद के उत्तरी जखोली रेंज के  कोटी पठालीधार गांव में बीते बुधवार 65 वर्षीय नारायणी देवी पर गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हमले के बाद भी गुलदार लगातार गांव के आसपास दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में भय और बढ़ गया है।

गुरुवार शाम घायल महिला के पुत्र पंकज रावत अपनी पत्नी के साथ नौ पंद्यरा तोक में घास काटने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपा गुलदार अचानक उनके सामने आ गया। दोनों ने शोर मचाया तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। पंकज रावत ने बताया कि उनकी मां पर हुए हमले के बाद वन विभाग की टीम गांव में लगातार गश्त कर रही है और निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद गुलदार का बार-बार गांव में दिखाई देना ग्रामीणों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गुलदार काफी बड़ा है और आशंका है कि वह फिर किसी पर हमला कर सकता है। इसलिए वन विभाग जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की कार्रवाई करे।उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव की पेयजल लाइन खराब होने के कारण पानी की आपूर्ति बंद है। ऐसे में ग्रामीणों को मजबूरी में नौ पंद्यरा तोक स्थित प्राकृतिक जलस्रोत से पानी लाना पड़ रहा है। यही वह क्षेत्र है जहां गुलदार बार-बार दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि यदि पेयजल लाइन जल्द ठीक हो जाए तो लोगों को उस इलाके में नहीं जाना पड़ेगा और खतरा भी कम होगा।

Advertisement Box

इधर, वन विभाग के एसडीओ जखोली दिवाकर पंत ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। स्वयं भी टीम के साथ गांव का निरीक्षण किया गया है। ग्रामीणों को अकेले जंगल या दूरस्थ क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने संबंधी प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।

इस मामले में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने भी गंभीरता दिखाते हुए प्रमुख वन सचिव श्री आर. के. सुधांशु से वार्ता की। विधायक ने प्रमुख वन सचिव को गांव की स्थिति से अवगत कराते हुए गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने, वन विभाग की गश्त और निगरानी बढ़ाने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग को गांव की क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को शीघ्र दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि ग्रामीणों को मजबूरी में गुलदार प्रभावित क्षेत्र में न जाना पड़े।विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय बनाकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

केदारनाथ धाम में व्यापारियों का धरना समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यात्रा व्यवस्था सुचारू, मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में हेलीपैड परिसर में बैठे थे व्यापारी व स्थानीय दुकानदार

✕
[news_reels]
WhatsApp