Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“जनता तक सीधे पहुंचने की पहल, अगस्त्यमुनि में त्रिभुवन चौहान के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ”

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और आम लोगों की समस्याओं को उनके बीच जाकर सुनने के उद्देश्य से अगस्त्यमुनि में त्रिभुवन चौहान के स्थानीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यालय शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने उत्साह जताते हुए इसे जनता और नेतृत्व के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की महत्वपूर्ण पहल बताया।

उद्घाटन से पूर्व प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य अनिल प्रसाद बेंजवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यालय का शुद्धिकरण किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न होने के बाद कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला मंगल दलों, महिला कीर्तन मंडलियों, युवाओं, बुजुर्गों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। अगस्त्यमुनि के अलावा बावई, पिल्लू, जगोट, कमसाल, रूमसी, भोंसाल और सिल्ला समेत आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा और बुजुर्ग कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर त्रिभुवन चौहान ने कहा कि कार्यालय खोलने का उद्देश्य केवल एक स्थान पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि क्षेत्र के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंच बनाना है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी समस्याएं लेकर दूर न आना पड़े, इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानीय कार्यालय खोलने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 7 से 8 और स्थानीय कार्यालय खोले जाने की योजना है। इन कार्यालयों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, किसानों, स्थानीय व्यवसायियों और जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों और जिम्मेदार मंचों तक पहुंचाया जाएगा।त्रिभुवन चौहान ने कहा कि राजनीति को केवल चुनाव तक सीमित रखने के बजाय जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर अकेला महसूस न करे। कार्यक्रम में व्यापारियों अनुराग खत्री, केशव अग्रवाल, विनोद खत्री, सतेश्वरी देवी गुसाईं, रोहिनीधर देवशाली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। महिलाओं और युवाओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, व्यापारियों की समस्याओं, स्थानीय रोजगार, युवाओं के भविष्य, जनसुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।त्रिभुवन चौहान ने कहा कि अगस्त्यमुनि का यह कार्यालय जनता के लिए केवल कार्यालय नहीं, बल्कि संवाद, सहयोग और समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सहभागिता और समर्थन से इस पहल को आने वाले समय में और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Advertisement Box

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

केदारनाथ धाम में व्यापारियों का धरना समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यात्रा व्यवस्था सुचारू, मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में हेलीपैड परिसर में बैठे थे व्यापारी व स्थानीय दुकानदार

✕
[news_reels]
WhatsApp